INDW vs HKCW: आज जीतते ही एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें पाकिस्तान समेत अन्य का हाल
INDW vs HKCW in Asia Cup 2026: एशिया कप 2026 में आज 3 सितंबर को भारत और हांगकांग के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम जहां इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, हांगकांड की टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीदों से उतरेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।
Original source: cms.patrika.com →